मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव 3 अप्रैल से पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू, यूपी में आचार संहिता लागू

March 26, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।यूपी में निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता लागू हो गई है. यूपी में चार चरणों में पंचायत के चुनाव होंगे. 3 अप्रैल से पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं, दूसरे चरण के लिए 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा. इसी तरह तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा. वहीं, 2 मई को सुबह 8 से मतगणना शुरू होगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वहीं, तारीखों का ऐलान के साथ ही गांव की सरकार के लिए दावेदारों के बीच राजनीति तेज हो गई है. सभी चुनावी प्रचार के अपने-अपने क्षेत्र में कुद गए हैं. दरअसल, पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 19 को दूसरे, 26 को तीसरे और 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं, 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा.

सरकार और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी
बता दें कि आज ही सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट में सुनवाई भी होगी. ऐसे में जानकारों का कहना है कि आयोग की ओर से पंचायत चुनाव का ऐलान होने के साथ ही अब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क होगा कि उसने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर पहले आरक्षण सूची जारी की और उसके बाद चुनाव का ऐलान कर दिया. ऐसे में अब जनहित याचिका महत्वहीन हो गई है. उधर, संभावित दावेदर प्रचार के लिए मैदान में उतर भी गए हैं. इससे गांव की राजनीति तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो चुके हैं. सरकार और निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी हो गई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights