डैंड्रफ समेत बालों की इन समस्याओं से निजात दिलाते हैं ये हर्ब्स

484651
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

हमारे बाल हमारे लुक को और निखार दे सकते हैं। इनका स्वस्थ और सुंदर होना एक तरफ हमारे कॉन्फिडेंस को आसमान तक पहुंचा सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ बालों का झड़ना, रूखा होना या डैंड्रफ हमारे आत्मविश्वास को मिट्टी में मिला सकता है। बालों की समस्या न केवल हमारे लुक्स पर असर डालती है, बल्कि यह स्ट्रेस के कारण हमारी मानसिक सेहत को भी प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में, जो बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह वेलवेट-पिंक रंग के फूल होते हैं, यह देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। लैवेंडर ऑइल में एंटी-माइक्रोबल तत्व पाए जाते हैं, जिनके कारण यह फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकता है। यह डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है। इससे स्कैल्प स्वस्थ रहता है। यह स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनाता है, जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है और बाल झड़ने कम होते हैं। एलोवेरा हमारे घरों में आमतौर पर पाया जाने वाला पौधा है, लेकिन यह गुणों का भंडार है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपके बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों का झड़ना कम करता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। इसके साथ ही यह बालों को स्मूथ बनाता है, इसलिए इसे आप नेचुरल कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। इस समस्या से बचने में जिनसेंग मदद करता है। इसमें एडाप्टोजेनिक यानी स्ट्रेस कम करने के गुण होते हैं, जिससे होर्मोनल कारणों से बालों के झड़ने की समस्या से भी बचा जा सकता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह बालों को नेचुरल चमक भी देता है। रोजमैरी एक असेंशियल ऑइल होता है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों को सभी पोषक तत्व मिलते हैं और वे मजबूत बनते हैं। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या में भी कारगर होता है। इसके साथ ही यह बालों को जल्दी सफेद होने से भी रोकता है। आंवला का नाम सुनते ही सबसे पहले उसका खट्टा स्वाद याद आता है। इसमें विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके कारण इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो अक्सर सभी घरों में आसानी से पाया जाता है। धार्मिक कामों में इसका जितना महत्व है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी है। इसके साथ ही यह स्कैल्प की खुजली को कम करता है और बालों के झड़ने की समस्या से भी राहत दिलाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights