67 वीं जनपदीय माध्यामिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई, अनेक बाल खिलाड़ियों ने बाजी मारी

WhatsApp-Image-2023-10-07-at-19.53.06-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 67 वीं जनपदीय माध्यामिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता उपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार एवं उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉo प्रवेश कुमार ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवम बैज अलंकरण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक सी पी सिंह जी द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया।तत्पश्चात मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के बाद प्रतियोगियों द्वारा मार्च पास्ट एवम सलामी लेने के बाद ६७वी क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा हुई। गत चैंपियन द्वारा मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ने के साथ ही प्रतियोगियों द्वारा शपथ ग्रहण हुआ एवम प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ जिसकी प्रस्तुति केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज बदायूं द्वारा हुई। स्वागत गीत का भव्य कार्यक्रम जी जी आई सी, बदायूं द्वारा प्रस्तुत किया गया एवम राजाराम महिला इण्टर कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति रही।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति में ८०० मीटर दौड़ सीनियर बालक का आयोजन हुआ जिसमें ब्रजेश कुमार , मदन लाल इंटर कालेज, बिसौली प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि द्वारा आशीष वचन देने के बाद अध्यक्ष डीआईओएस द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ओमवीर यादव पी टी आई, विज्ञानानंद इंटर कॉलेज एवम मो. इरशाद , प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जगत के द्वारा किया गया। इसके बाद सीनियर बालिका ८०० मीटर फाइनल दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें शिवानी जीजीआईसी बिसौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।८०० मीटर फाइनल जूनियर बालिका में साक्षी , सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहीं।६०० मीटर फाइनल सब जूनियर बालक में दीपक कुमार , मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली फर्स्ट पोजिशन पर रहे।६०० मीटर फाइनल सब जूनियर बालिका में अंशिका, राजाराम इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहीं। आज की प्रतियोगिता के अंत में अध्यक्ष डीआईओएस ने पधारे सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया एवम सभी आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। एवम संयोजक सी पी सिंह जी द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया और कल की प्रतियोगिता में पूर्ण जोश एवम उत्साह के साथ प्रतियोगियों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights