बदायूँ। भारत विकास परिषद् के सौजन्य से चलाए जा रही भारत को जानो प्रतियोगिता के क्रम में आज केदार नाथ महिला इण्टर कॉलेज में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कालेज की प्रिंसिपल कमलेश गुप्ता ने बताया कि कालेज के सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता की बहुत लगन से तैयारी की। उन्होंने बताया कि इतनी अधिक संख्या में विद्यालय में पहली बार कोई प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन तीन पारियों में सम्पन्न हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत विकास परिषद द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरन्तर आयोजन करते रहना चाहिए। भारत विकास परिषद् की ओर से अनिल कुमार शर्मा, अजय कुमार सक्सेना, डी के गुप्ता, वीरेश कुमार वार्ष्णेय, श आर के उपाध्याय एवम हरीकृष्ण वर्मा ने सहभागिता की।