उन्नतिशील है बदायूँ का किसान: कृषि मंत्री

IMG_5689
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सप्ताह के अन्तर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृणीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम अन्तर्गत विराट किसान मेेले का आयोजन मंगलवार को बदायूँ क्लब बदायूँ में किया गया। किसान मेेले के मुख्य अथिति उ0प्र0 सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उ0प्र0 सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ मध्य पश्चिम एग्रो क्लाइमैटिक जोन जनपद बदायूँ, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर, संभल और अमरोहा के विराट किसान मेेले का फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास विकास प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 80.14 लाख रुपए की लागत से तैयार जनपद बदायूं के तहसील बिसौली में मल्टीपर्पज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का लोकार्पण किया, प्रगतिशील किसानों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अनुदान पर ट्रैक्टर की चाबी भी वितरित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनाने में किसानों का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है। मोदी जी और योगी जी ने देश के अन्नदाता किसानों को सरकार का पहला एजेंडा रखा है। किसानों की मेहनत पूरी दुनिया का पेट भरने का काम करती है। मोदी जी और योगी जी ने अनेक योजनाएं किसानों को लाभान्वित करने के लिए चलाई हैं। योगी जी की सरकार बनने से पहले हमारी सरकार ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया था बल्कि लोक संकल्प पत्र जारी किया था क्योंकि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। प्रदेश सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में यह फैसला हुआ कि प्रदेश के 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड रुपए की कर्ज माफी करेंगे। यह बहुत बड़ा फैसला था जिसे 2 साल के भीतर हमारी सरकार ने कर्ज के बोझ के नीचे दबे किसानों को मुक्ति दिलाने का काम किया है। आज सरकार द्वारा योजनाओं की पूरी धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुंचती है और उसमें एक रुपये की भी कटौती नहीं होती है। जिससे बिचैलियों की दाल नहीं गल रही है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के भीतर खाद के लिए कभी भी लाइन नहीं लगने दी है। योगी जी की सरकार संकल्पित है कि मोदी जी के लाभ 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाए। जनपद का किसान बहुत प्रगतिशील है।

जनपद में विभिन्न प्रकार की खेती की जा रही है इसे और भी ज्यादा बढ़ाए जाने की जरूरत है। बदायूं पर मां गंगा की असीम कृपा है। रसायनिक उर्बरकों की वजह से आज हमारी और हमारे बच्चों की सेहत खराब हो रही है और शरीर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जकड़ रहा है। खेती में केमिकल का प्रयोग करके हमने बीमारियों को खुद आमंत्रित किया है। इसके लिए अभी से चिंतित होने की आवश्यकता है। हम 80 प्रतिशत  सब्सिडी पर जिप्सम खाद ओ 50 प्रतिशत अनुदान पर ढैंचा उपलब्ध करा रहे हैं। ढैंचा और जिप्सम खेत की जरूरत है। किसान ऑर्गेनिक खेती करें जिससे सेहत भी अच्छी रहे और उन्हें उनकी फसल का अच्छा भाव मिले जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके।प्रदेश के 65000 गांव में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। गांव का किसान सुखी होगा तभी देश खुशहाल होगा। हमारी सरकार को 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं मोदी जी और योगी जी के मन में किसानों के प्रति बेहद लगाव है। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अपना माथा संसद भवन की सीढ़ियों पर रखकर कहा कि हे परमपिता परमेश्वर मुझे इतनी ताकत देना, जिससे मेरे देश के सब लोगों का भला हो। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है। हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए निरंतर किसान गोष्ठी एवं किसान मेलों के आयोजन किए जा रहे हैं। आज कृषि विज्ञानको द्वारा किसानों को उनकी मिट्टी का परीक्षण कर बताया जाता है कि उनकी भूमि को किस मात्रा में और उर्वरकों का प्रयोग करना है जिससे उनकी भूमि पहले से ज्यादा उपजाऊ हो सके। किसानों के बारे में मोदी जी की राय है कि किसान मेरे देश की आन बान शान है और किसान मेरे देश का भगवान है। कृषि को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को कृषि यंत्रों में भारी मात्रा में अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री का दिल किसानों के लिए धड़कता है। योगी जी की मन में भाव है कि किसान हमारे देश का अन्नदाता और भाग्यदाता है। इसलिए किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाओं को संचालित किया है।
डीएम ने कहा कि कहते हैं कि भारत गांवों में बसता है लेकिन उसकी आत्मा किसानों में बसती है। आज भी देश में 70-80 प्रतिशत लोगों की आजीविका किसानों पर ही निर्भर है। इसलिए देश का प्रतिनिधित्व किसान ही करते हैं। सरकार ने समय-समय पर किसानों की समृद्धि के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। कृषि का विकास विविधीकरण से ही हो सकता है। इसके साथ ही  किसान पशुपालन मधुमक्खी पालन रेशम कीट पालन बागवानी फलों का उत्पादन एवं फूलों की खेती कर सकते हैं जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी साथ ही वह नए प्रकार की कृषि करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे और इसके बारे में अन्य किसानों को भी बता सकेंगे। किसानों की सहायता के लिए किसान सम्मान निधि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है। ऋण मोचन भी कराया गया। इसके अलावा बहुत सारी योजनाएं हैं जो किसानों के विकास के लिए संचालित की गई हैं। बहुत सारे किसानों ने स्वयं को एक अच्छे मुकाम पर लाने का बेहतर प्रयास किया है और आज मैं अच्छी आमदनी कर रहे हैं। आज जनपद में स्टॉबरी और मशरूम की खेती भी हो रही है साथ ही फूलों की खेती तो बहुत बड़ी मात्रा में की जा रही है। किसान इन सभी चीजों में अपना हाथ आजमाएं जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है यही कामना है कि जनपद का हर किसान प्रगतिशील हो तभी जनपद और समाज का विकास होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विशेष सप्ताह मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत तीन दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी एकलौती ऐसी पार्टी है जो मानती है कि किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा। मोदी जी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर संसद में भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार किसान गरीब और मजदूर के हित में काम करने वाली सरकार होगी। हमारी सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बरेली मंडल बरेली  संयुक्त कृषि निदेशक नीरज श्रीवास्तव, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी के कुलपति आरके मित्तल, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, महाराज सिंह, बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
—-

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights