मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज और बिसौली के राममूर्ति देवी प्रेम शंकर बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टाफ सेंटर बदायूं के सौजन्य से श्री कृष्णा इंटर कॉलेज जनपद बदायॅू तथा राम मूर्ति देवी प्रेम शंकर बालिका इंटर कॉलेज बिसौली में बाल दिवस पर बाल अधिकार एवं संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना समन्वक चाइल्ड लाइन कमल शर्मा दवारा इस अवसर पर बच्चों को उनके चारों अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बाल विवाह, बालिका सुरक्षा, चाइल्ड हैल्प लाइन 1098, महिला हैल्प लाइन 1090 181, पुलिस हैल्प लाइन 112 की जानकारी दी गयी तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए, शिक्षा ही बच्चों को आत्म निर्भर बनाती है। इसी क्रम में सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा ने अपने उदवोदन में कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर है हम सब का दायित्व बनता है कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास किया जाए। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु जी ने स्वीकार किया कि बच्चे ही देश के भविष्य है इनकों सभालने व सुधारने की जिम्मेदारी समाज की है एवं शिक्षा विकास का मुख्य केन्द्र है, हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने पर बल दें। माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी द्वारा बच्चों को अपने अधिकारों के साथ—सा​थ शिक्षा की जानकारी दी तथा कहा गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कि सभी बच्चों को अपने भविष्य के लिये बेहतर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए ताकि वह आगे चलकर अपना,विद्यालय व देश का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में आए प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित एवं सराहना करते हुये बच्चों के भविष्य को लेकर शुभ कामनाएं दी तथा बच्चों से अपील की कार्यक्रम में बतायी गयी सभी बातों का जीवन में पालन करें और अपने जीवन को बेहतर और सुन्दर बनाये ताकि आने वाले भविष्य में हमारे बच्चे प्रशासन के सभी पदो पर भागेदारी सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा सभी अतिथियों व समस्त स्टाफ को कार्यक्रम की बधाई देते हुये सबका अभार व्यक्त किया तथा कहा गया कि कार्यक्रम में बतायी गयी सभी बातों को अपने जीवन में पालन करेें। बस अगर आवश्यकता है तो बच्चे अपनी सोई हुई प्रतिभा व क्षमता को पहचाने। इस अवसर भमर पाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टाफ सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्री संदीप भारती प्रधानाचार्य कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं व राममूर्ति देवी प्रेम शंकर बालिका इंटर कॉलेज बिसौली विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights