मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चंदौसी के जीनियस गर्ल्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया,सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चंदौसी। महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामलों को सख्ती के साथ निवटाकर उनको समय से न्याय दिया जाएगा। अब प्रदेश की कोई महिला स्वयं को अबला न समझे । यह कहना राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं दर्ज़ा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पा पाण्डेय का है । वह गुरुवार को नगर के जीनियस गर्ल्स स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं । उन्होंने बेटियों को उच्च स्तर की अनूठी पढ़ाई को अपनाए जा रहे नवीन सोच की सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर चेयरमैन पवन कुमार गुप्ता ने जीवन में कभी भी बच्चियों के नाम से स्कूल में बिजनेस नही करने का संकल्प दोहराया । ट्रस्टी शोभा वार्ष्णेय ने स्कूल संचालन में क्षेत्र के अभिभावकों के विश्वास को ही अपना आधार बताया । निदेशक सुनील मिश्र ने महिला आयोग से सदस्य के साथ बरेली से आए डॉ सुरेश रस्तोगी के अनुभवो को अपनी प्रेरणा कहा । इसके बाद नगर से आईं अनेक प्रबुद्ध महिलाओं के साथ एडवोकेट्स , व्यापारी , चिकित्सक व परिवारी महिलाओं ने आयोजित खुले मंच से आयोग की सदस्य से अनेकों प्रश्नों का सुलभ समाधान कराया ।

एडवोकेट रंजना शर्मा ने खुले मंच का संचालन किया । आयोग की सदस्य नगर के बीएमजी डिग्री कॉलेज भी गई जहां अनेक छात्राओं सहित प्रिंसिपल डॉ अल्का अग्रवाल व प्रोफेसर डॉ शीतल गहलोत ने उनका स्वागत किया ।जब आयोग सदस्य ने स्कूली छात्राओं के साथ भोजन किया महिला आयोग की सदस्य एव राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुष्पा पाण्डेय ने जीनियस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के साथ सामूहिक भोजन ग्रहण करके आत्मिक संतुष्टि का अनुभव किया । बच्चियों को रोजाना की तरह दिए जाने वाले पौष्टिक भोजन का समय होते ही आयोग की सदस्य ने स्वयं बेटियों के बीच बैठकर भोजन करने की इच्छा जताई । पुष्पा पाण्डेय के इस उदार व्यवहार से न केवल बेटियों की हौंसला अफजाई हुई , बल्कि टीचिंग स्टाफ सहित शहर से आईं महिलाओं ने भी सराहना की ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights