मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने मिनी कुंभ ककोड़ा मेला का फीता काट कर शुभारंभ किया

November 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ श्री गंगा मेला ककोड़ा 2024 का फीता काटकर व विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेला परिसर में स्थापित स्काउट गाइड शिविर का भी उद्घाटन किया तदोपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने शक्ति स्नान घाट सहित अन्य घाटो का भी निरीक्षण किया तथा मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कहा।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में बसा तंबुओं का शहर तिरंगा रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य मार्गो के अलावा छोटे-बड़े झूले और गेट रंग बिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं श्रद्धालुओं के मेला ककोड़ा में पहुंचने का सिलसिला जारी है। ज्यादा भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मेला परिसर में रूट डायवर्ट किया गया है। मेले के पश्चिम और पूर्व वाले मार्गों पर वाहनों को भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के ही गंगा स्नान कर पूजा अर्चना और आरती की। कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान दक्षिणा दी।

गंगा घाट पर प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। अनेकों श्रद्धालुओं सत्यनारायण की कथा कराने के साथ भगत बजवाई। मेले में लगातार श्रद्धालुओं के अपने निजी वाहनों से पहुंचने पर मुख्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनीं रही। जाम से निपटने के लिए लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मार्ग के समीप सॉफ्टी की दुकान और मीना बाजार सज गया है महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं वहीं बच्चे भी अपने मन को भाने वाले खिलौने भी खरीद रहे हैं।

जलेबी, खजला के अलावा गर्म दूध भी मेले में मिल रहा है। चाट पकौड़ी का भी लोग खूब आनंद ले रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights