पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बदायूँ की सोत नदी का किया जिक्र

WhatsApp-Image-2023-09-24-at-6.51.23-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को जनपद बदायूँ में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सुनी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बदायूँ की सोत नदी का जिक्र करते हुए कहा यूपी के संभल में देश ने कर्तव्य भावना की एक ऐसी मिसाल देखी है जिसे मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ आप सोचिए 70 से ज्यादा गॉव हजारों की आबादी को और सभी लोग मिलकर एक लक्ष्य,एक धेय की प्राप्ति के लिए साथ आ जाएं और जुट जाएं ऐसा कम ही होता है। लेकिन संभल के लोगों ने ये करके दिखाया है। इन लोगों ने मिलकर जन भागेदारी और सामूहिकता की बहुत ही शानदार मिसाल पेश की है। दरसल इस क्षेत्र में दशकों पहले सोत नाम की एक नदी बहती थी। अमरोहा से शुरू होकर संभल से होते हुए बदायूं तक बहने वाली ये नदी एक समय इस क्षेत्र में जीवन दाहिनी के रूप में जानी जाती थी। इस नदी में अनवरत जल प्रभाहित होता था यहां के किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था। समय के साथ नदी का प्रभाव कम हुआ नदी जिन रास्तों से बहती थी वहां अतिक्रमण हो गया और ये नदी विलुप्त हो गई। नदी को माँ मानने वाले हमारे देश में संभल के लोगों ने इस सोत नदी को भी पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। पिछले साल दिसंबर में सोत नदी के कायाकल्प का काम 70 से ज्यादा ग्राम पंचायत ने मिलकर शुरू किया। ग्राम पंचायत के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया। आपको यह जानकर खुशी होगी इस साल के पहले छ: महीने में ही यह लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरुद्धार कर चुके हैं। जब बारिश का मौसम शुरू हुआ यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से लवा लव भर गई यहां के किसानों के लिए खुशी का एक बड़ा मौका बनकर आया। यहाँ के लोगों ने नदी के किनारे बाँस के 10 हजार से अधिक पौधे भी लगे ताकि इसके किनारे पूरी तरह सुरक्षित रहें। नदी के पानी में 30 हजार से अधिक गैंबुसिया मछलियों को भी छोड़ गया ताकि मच्छर ना पनपे। साथियों, सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार कर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आप भी कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने आसपास ऐसे बहुत से बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 105वें संस्करण में सोत नदी के बारे में बताया ये बदायूँ वासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री मोदी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते आये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल पर बूथ संख्या-125 पर कार्यकर्ताओं एवम् बूथ पर निवास करने गणमान्य नागरिकों के साथ सुनी। इसके अलावा बदायूँ सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कैम्प कार्यालय पर सुनी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कछला में सुनी। इस मौके पर सिविल लाइन मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, लव रस्तोगी, राजकमल साहू, मिथुन दिवाकर, राकेश साहू, शेखर साहू, उत्तम वर्मा, सुशोभित मिश्रा, दीपक सक्सेना, सभासद मोहित सक्सेना, आदित्य शर्मा, सुभाष शर्मा, राना शमीम, रचित साहू एवमं बूथ समिति के साथ मन की बात सुनी गुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights