आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने दिए 06 अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

8796
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी ने समेकित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल प्राप्त संदर्भां का समस से निस्तारण न करने पर 06 अधिकारियों वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें खण्ड विकास अधिकारी बिसौली, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दातागंज, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड सिंचाई विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुदायन, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी/पीएचसी (वजीरगंज) तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-2 हैं। यह अधिकारी अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस में प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्बंधित अधिकारियों को पोर्टल पर सन्दर्भ का निस्तारित कराये जाने हेतु दूरभाष/आई०जी०आर०एस० व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया परन्तु उनके द्वारा समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गय। डीएम ने आई०जी०आर०एस० के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में आपको पूर्व में भी भविष्य के लिए सचेत किया गया था। परन्तु आपके द्वारा उक्त निदेर्शो के उपरान्त भी आपके द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नही किया जा रहा है तथा स्पष्ट निर्देशों के उपरान्त भी आपके द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार नही किया गया। आपके द्वारा शिकायत प्रणाली के प्रार्थना पत्रों का समयान्तर्गत निस्तारण न किया जाना आपके पदीय दायित्वों/कर्तव्यों एवं शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का घोतक है। उन्होंने आई०जी०आर०एस० सन्दर्भों का समयबद्ध निस्तारण न किये जाने के कारण 06 अधिकारियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है, साथ ही इन अधिकारियों को इस सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights