मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

अब 1 नहीं 2 महीने में लगेगी कोविशील्‍ड की दूसरी डोज : केंद्र सरकार

March 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली।  केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को सभी राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविशील्‍ड को लेकर एक अहम निर्देश दिया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सरकार का कहना है कि अब कोविशील्‍ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को बढ़ा दिया गया है. इस अंतर को अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का कर दिया गया है. इससे पहले कोविशील्‍ड की दूसरी डोज को 4 से 6 हफ्ते में दिया जाता था. वैक्सीन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है. सरकार का कहना है कि यह निर्णय केवल कोविशील्‍ड के लिए लिया गया है. कोवैक्सिन पर यह लागू नहीं होगा.

पांच राज्यों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5 प्रतिशत है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक संख्या है. मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में 30,535 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है.

इसके साथ ही पंजाब में 2,644 और केरल में 1,875 नए मामले सामने आए. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है. भारत में अभी कोविड-19 के 3,34,646 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.87 प्रतिशत है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 25,559 की बढ़ोतरी हुई है और इस समय प्रतिदिन संक्रमण की दर 3.70 है.

मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पंजाब, पुडुचेरी, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में साप्ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत 3.7 से अधिक है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights