गुरू के आदर और सम्मान से ही साकार होगी विश्व गुरू की कल्पना

WhatsApp-Image-2023-09-11-at-6.01.31-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अध्यात्म संध्या साहित्यिक संस्था भारत के तत्वावधान मे स्वतंत्रता सेनानी भवन मुरादाबाद में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह सह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन चित्रकूट से पधारे संस्था के संस्थापक राम नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में , पल्लवी शर्मा के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एक गूंज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पीपी ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक समिति के उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, रामलीला विख्यात निदेशक डॉ पंकज दर्पण, डॉ मधुबाला त्यागी प्रधानाचार्य एवं मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड रहे। सर्वप्रथम अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पार्चन किया गया। तदांतर सभी आगुंतको का तिलक व बैज लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ७० श्रेष्ठ शिक्षकों को “राष्ट्र निर्माता सम्मान” से अलंकृत किया गया, उन्हे सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र प्रदान किए गए। राजकला पी डी ए गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद की शिक्षिका पल्लवी शर्मा द्वारा संपादित ५३ शिक्षकों की रचनाओं के साझा संकलन “राष्ट्र निर्माता” पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हैं जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में जब इतने उत्कृष्ट, परिश्रमी ,नवाचारी, प्रशिक्षित शिक्षक अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं तो निजी विद्यालयों मकी ओर नागरिकों का आकर्षण चिंता का विषय है, इस विषय पर पर समाज मे मंथन की आवश्यकता है। देश में सर्वाधिक आदर का पात्र शिक्षक हैं, किंतु जिस सम्मान का वह अधिकारी है, वह सम्मान उसे प्राप्त नहीं हो रहा है। जिस प्रकार एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे बनाने में बड़ा निवेश किया जा रहा है इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र मे बड़े निवेश की जरूरत है। गुरु को जब आदर और सम्मान प्राप्त होगा तभी विश्व गुरू की कल्पना साकार होगी। कार्यक्रम में बदायूं जनपद के शिक्षक शैलेंद्र देव मिश्र, मधु प्रिया चौहान, सुनील शर्मा, चंचल उपाध्याय को राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मधु प्रिया चौहान, शिक्षक शैलेंद्र देव मिश्र, सुनील शर्मा, चंचल उपाध्याय, वीना शर्मा, शशि रानी, जाकिर हुसैन, मोहनलाल सुमन, प्रीति चौधरी, आयुषी अग्रवाल, अवनीश कुमार, राखी अग्रवाल, प्रतिभा यादव, कल्पना, नीलम सक्सेना, रेहाना, शशिवाला, रेहाना, मनीष गर्ग, संदीप शर्मा, सविता चौहान, पूजा गुप्ता आदि की सहभागिता रही। अंत में कार्यक्रम संयोजक पल्लवी शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights