स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना

WhatsApp Image 2021-03-20 at 6.28.31 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अलापुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निर्देशानुसार मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है ।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य पोषण के प्रति हितग्राहियों को जागरूक करना और सेवाओं तक उनकी पहुंच को सुगम बनाना है। पोषण अभियान का मुख्य घटक व्यवहार परिवर्तन है। पोषण पखवाड़ा 2021 का मुख्य उद्देश्य पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा देना, स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों की भागीदारी के साथ पोषण संबंधी विषयों पर जागरूकता लाना, अंतरविभागीय समन्वय से पोषण के पांच सूत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों तक पहुंचाना और स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। पोषण पखवाड़ा के दौरान सुपोषण संबंधी संदेशों को लक्षित परिवारों तक पहुंचाने और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्ना आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में औषधि और फलदार पौधों का वितरण और रोपण, पोषण वाटिका का निर्माण, पोषण पंचायत का आयोजन, कुपोषित बधाों का चिन्हांकन और संदर्भन किया । पोषण के पांच सूत्रों के प्रचार-प्रसार के लिए अन्तरविभागीय समन्वय से सुपोषण रथ, पोषण मेला, एनीमिया कैम्प, रैली, कृषक समूह की बैठक, स्कूल आधारित गतिविधियां, युवा और स्व-सहायता समूह की बैठक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़े के दौरान हितग्राहियों के घर-घर भेंट कर पोषण, स्तनपान, उपरी आहार, पोषण आहार में विविधता संबंधी जागरूकता के प्रयास किये जाएंगे।
मुहम्मद आदिल खान शबाना बेगम दीपांजलि पुष्पा कुमारी पवित्रा देवी तहरीम अकरम फुरकान अंसारी अनम आदि शिक्षक उपस्थित थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights