राखी-ओणम पर जनता को तोहफा; गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता

46-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका एलान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर पर अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावे अतिरिक्त 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। ऐसे में उन्हें कुल 400 रुपये की सब्सिडी का दोहरा लाभ मिलेगा। इससे पहले एक अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई थी। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गैस सिलेंडर सस्ता हुआ फिर एक बार, राखी और ओणम पर देश की करोड़ों बहनों को पीएम ने दिया उपहार। केद्रीय मंत्री ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्हें पाइप और चूल्हा भी मुफ्त में दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए प्रति सिलेंडर 200 रुपये की कमी की गई है। वहीं, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। लेकिन दर में कमी से उन्हें भी फायदा होगा, जिसका मतलब है कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के लाभार्थियों के लिए दर में कमी 400 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। कैबिनेट की बैठक के बारे में बताते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि पीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। चंद्रयान मिशन 3 की सफलता ने देश और दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ाया है। यह सफलता भारत की प्रगति का प्रगति है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है। कैबिनेट ने चंद्रयान 3 जुड़े हर व्यक्ति की सराहना की है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।” एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट किया, “अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी।” सिलेंडर सस्ता करने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह चुनावी स्टंट नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी तमाम चुनौतियों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद भी उपभोक्ताओं तक उसकी आंच को नहीं पहुंचने दिया। समय-समय पर लोगों को छूट का लाभ दिया गया, जब दुनिया में कीमतें आसमान छू रहीं थीं तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों को राहत दी। जब वैश्विक स्तर पर कीमतें बेलगाम थीं तब भारत में कीमतों में केवल 23 फीसदी का इजाफा हुआ। उस दौरान भी 21 लाख करोड़ रुपये सब्सिडी का भुगतान किया गया। ऐसे में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने के फैसले को चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।” सरकार के फैसले के बाद उज्ज्वला उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 703 रुपये में दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत प्रति वर्ष 12 सिलेंडर दिए जाते हैं और लाभार्थी को सब्सिडी का लाभ सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना के तहत महिलाओं को गैस का चूल्हा और एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाता है। अभी तक 9.60 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। 75 लाख नए कनेक्शन देने के बाद इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ पर पहुंच जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights