कारवान ए अमजदी अकादमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष अहमद नबी कादरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

WhatsApp-Image-2023-08-25-at-6.37.10-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के मोहल्ला नई सराय में मुख्तार हुसैन के आवास पर आज शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मशहूर शायर जिन्हें लोग शायरी की दुनिया में अहमद अमजदी के नाम से जानते और पहचानते हैं आप सामाजिक साहित्यक सांस्कृतिक संस्था कारवान ए अमजदी अकादमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं अहमद अमजदी कादरी ने कांग्रेस पार्टी मे अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की यहां यह बताना जरूरी है कि अहमद अमजदी कादरी एक मशहूर शायर भी हैं और आज उनका ऑल इंडिया रेडियो व आकाशवाणी रामपुर से आज रात्रि 9:30 बजे उनकी शायरी का प्रसारण भी होने वाला है इस मौके पर मौजूद शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने कहा कि समाज के हर वर्ग का ध्यानअब कांग्रेस की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि मौजूदा सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और नफरत का बोलबाला रहा है लेकिन देर से ही सही जनता धीरे-धीरे समझ रही है और 2024 में बदलाव लाना चाहती है उन्होंने कहा कि अहमद अमजदी कादरी के जुड़ने से शहर में संगठन काफी मजबूत होगा क्योंकि समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी समाज के हर वर्ग की आवाज को बड़ी मजबूती से उठा रहे हैं और मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है जनता अब ज्यादा दिन इनकी लोक लुभावनी बातों में आने वाली नहीं 2024 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव सैयद जाविर जेदी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें और आप सबको काफी मेहनत करने की जरूरत है तभी हम लोगों को पार्टी से जोड़ पाएंगे आज अहमद अमजदी के जुड़ने से शहर व पूरे जिले में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी इस मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ज़ाहिद व शमशाद हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी आज हर गरीब की किसान की नौजवान की महिला की व्यापारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं यही वजह है कि लोग अब कांग्रेस को पसंद करने लगे हैं अहमद अमजदी कादरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जिसकी जडे पाताल तक हैं इस पार्टी ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है यहां तक की अपनी जान की कुर्बानी तक दी है मगर कुछ फिरका परस्त तकतें हैं इन पार्टी को बा उनके वंशजों को मिटाना चाहती हैं उनका यह मंसूबाह कभी पूरा नहीं होगा आज जो पूरी दुनिया चंद्रयान 3 के सफल होने का जश्न मना रही है यह इस संस्था इसरो द्वारा बनाया गया है जिसकी नीव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी व कांग्रेस के नीतियों से मैं भली बाती वाक़िफ़ हूं यह पार्टी कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती बल्कि समाज के हर वर्ग की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से लड़ती है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा 2024 में जरूर रंग लाएगा और देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि आज मुझे जो शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई मैं अपनी तन मन धन से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोडूंगा और कांग्रेस को मजबूत करूंगा इस मौके पर शहर कोषाध्यक्ष हाजी नजीर खान जिला सचिव रिफाकत हुसैन शहर महासचिव अमन खान पूर्व पीसीसी सदस्य नईम खान जिला सचिव लाल मिया चौधरी राजवीर सिंह तरंग बिलाल हुसैन मुख्तार हुसैन गुड्डू भाई फखरुल हसन अंसारी शाहनवाज अहमद अंसारी राकेश इकरार अली बबलू भाई आदि लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights