मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में होली की शराब पार्टी को रुपये नहीं देने पर बीच सड़क पर छात्र को बेरहमी से पीटा

March 19, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


छात्रों के गुट ने लात-घूंसों,बेल्टों से पीटने के बाद रुपये छीने, पिटाई का वीडियो किया वारयल
बदायूं। शहर के एसके इंटर कालेज में आठ-दस छात्रों के गुट ने दबंगई के बल पर छात्रों से होली की शराब पार्टी को वसूली की। एक छात्र के मना करने पर उसे कालेज गेट के सामने बीच सड़क पर लात-घूंसों,बेल्टों से बेरहमी से पीटा और रुपये छीन लिए। उसकी पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
शहर के लालपुल निवासी दिलीप जोशी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा सचिन जोशी शहर के एसके इंटर कालेज में पढ़ता है। 18 मार्च को आठ-दस छात्रों के गुट ने होली पर शराब और सिगरेट पार्टी के लिए दबंगई के बल पर छात्रों से वसूली की। उनके भतीजे सचिन जोशी ने शराब पार्टी के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया। उन्होंने तहरीर में कहा है कि दोपहर को जब उनका भतीजा कालेज गेट से बाहर निकला। तो संदीप सिंह, सचिन सिंह, आकाश ठाकुर अपने आठ-दस साथियों के साथ एकराय होकर खड़े मिले। इन छात्रों ने उनके भतीजे पर एकराय होकर चाकू और बेल्टों से जानलेवा हमला कर दिया और गालियां देते हुये बोले हम किंग है शिवपुरम बाइकर्स गेंग के। पुलिस भी हमारा कुछ नहीं कर सकती है। छात्रों के गुट ने सचिन से जबरन 110 रुपये छीन लिए। छात्रों के गुट ने सचिन को पीटते हुए वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे पीड़ित छात्र डिप्रेशन में चला गया है।
तहरीर में कहा गया है कि महोल्ला शिवपुरम में बाइकर्स गैंग का सरगना किंग नाम से इन लड़को तैयार करता है शहर में आये दिन सीधे साधे छात्रों को गलत संगत में डालने के लिये पार्टी करवाई जाती है। जो छात्र इन लोगों से नहीं जुड़ते हैं या मना करते हैं उन्हें मोहल्ला शिवपुरम, सम्राट अशोक नगर, जलांधरी सराय और पक्के बाग के लड़के एक राय होकर मार पीट करते हैं। छात्र को मानसिक रूप से इतना टॉर्चर करते है कि छात्र पढ़ाई छोड़ कर गलत रास्ते अख्तियार कर लेता है। दिलीप जोशी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights