दूर होगा रोजगार का संकट- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

amaam_1584511290
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।   प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. सीएम योगी ने राज्य में मिशन रोजगार को लेकर शासनादेश जारी किया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हर ज़िले में रोज़गार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश 
हर ज़िले में रोज़गार के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है. ये निर्देश सरकारी नौकरी, स्वरोज़गार और प्रशिक्षण के माध्यम से रोज़गार के मौके जुटाने के लिए दिए गए हैं. योगी सरकार ने जिलों के जिलाधिकारियों को इसके लिए डाटाबेस तैयार करने को कहा है.

5 दिसंबर से शुरू हुआ मिशन रोजगार अभियान
बता दें कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 दिसंबर से प्रदेश में ‘मिशन रोजगार’ शुरू किया था. योगी सरकार के इस अभियान के तहत 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्‍य तय किया है.

प्रदेश में इकलौता अभियान
रोजगार के लिए प्रदेश के इतिहास में ये इकलौता और सबसे बड़ा अभियान है. यूपी के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में मिशन रोजगार अभियान की शुरूआत की. अभियान के तहत प्रदेश में स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अप्रेन्टिसशिप के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. 

युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही कौशल प्रशिक्षण और अप्रेन्टिसशिप , भूमि आवंटन , अलग अलग तरह के लाइसेंस और एप्रूवल के जरिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार, स्वरोजगार के मौके पैदा किए जाएंगे. योगी सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर से लेकर जिला स्तर तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिला रही है. इसके लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदेश के 50 हजार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम निशुल्क कराया जा रहा है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights