कांग्रेस ने अमर शहीदों की याद में शहीद स्मृति मार्च निकाला

WhatsApp-Image-2023-08-12-at-5.53.02-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला /शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष वफाती मियां चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में परशुराम चौक से गांधी ग्राउंड तक देश के अमरशहीदों की याद में एक शहीद स्मृति मार्च निकाला जो कि बापू प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान करके समाप्त हुआ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक बैठक में शहीदों को याद करते हुए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे देश के शहीदों ने कांग्रेसी योजना कितनी ही जेल यात्राएं कर इस देश को अंग्रेजों के शिकंजे से मुक्त कराया था और आज देश मैं जो परिस्थितियां हैं उसमें हर भारतीय का कर्तव्य है देश की एकता अखंडता कायम रखने के लिए हमें एकजुटता के साथ खड़ा होना पड़ेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आज हम लोग आजादी के पर्व से पूर्व यह शहीद स्मृति मार्च निकालकर बापू के समक्ष याचना करेंगे की देश के सत्ताधारियों को सद्बुद्धि दे कि वे देश को सकारात्मक सोच के साथ विकास की ओर ले जाने का प्रयास करें। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान की है और देश की आजादी के योगदान में भी कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि देश की आजादी में देश की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आज हमें देश की एकता और अखंडता के लिए मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष वीरेश तोमर , महासचिव डॉ राम रतन पटेल ,शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष वने खां , एससी एसटी के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उपासना सिंह, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ,उसैत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टिंकू मियां, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोर ध्वज राजपूत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन ,वीरेश यादव, जरा युवा कांग्रेस के महासचिव अहिलकार सिंह, प्रवेश कुमार, फहीम खान, मिर्जा गालिब, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशाद हुसैन, रमेश कुमार शोएब अहमद ,शराफत हुसैन आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights