भाजपा मंत्री और सांसद का बदायू शहर पानी में डूब गया, आधे घंटे की बारिश में मचा हाहाकार

Screenshot-2023-08-10-192214
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। वी वी आईपी जिला माना जाता है। यहां से सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में सपा के एम एल सी स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी डा संघमित्रा मौर्या भाजपा से सांसद हैं। उझानी निवासी राज्यसभा सदस्य वी एल वर्मा केंद्र में राज्यमंत्री है। इतने बड़े बड़े नेताओं का बदायू शहर और उझानी आधे घंटे की बारिश में डूब गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लगभग सभी सड़को,गलियों, मोहल्लों, बाजार में घुटने घुटने तक जलभराव हो गया। बारिश का पानी घरों,दुकानों,गोदामों में भरने से भरी नुकसान हुआ। शहर के पनवाड़ी बिजली घर, गांधी ग्राउंड,शहर के प्रवेश द्वार मंडी समिति के पास, अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड,डॉक्टर डी बी शाक्य वाली गली में घुटनो तक पानी भर गया। वाटर वर्क्स रोड पर जलभराव से दुकानों में पानी घुस गया दुकानदारों को बैठने के लिए भी जगह नही बची।

गांधी ग्राउंड से छह सड़क रोड,जोगीपुरा,टिकट गंज, सुभाष चौक समेत अधिकांश सड़को पर जलभराव हो गया। आपको बता दे कि शहर की कोई सड़क ऐसी नही है जिस पर गड्डे न हो, सड़के गड्डे में समा चुकी है, इन गड्डे में आज बारिश का पानी भरने से पता ही नही चल रहा था कि कहा सड़क है कहा गड्ढा, स्कूटी और बाइक जगह जगह पलट गई, या पानी से भरे गड्डे में फंस कर दो पहिया वाहन खराब हो गए, दो पहिया वाहन पलटने से दस से ज्यादा लोग मामूली रूप से घायल होकर नेताओ को कोसते हुए और पिटे हुए से अपने घरों को चले गए।

आधे घंटे की बारिश से यह वी वी आई पी जिला नरक लोक में तब्दील हो गया। इस नरक लोक में रहने वाले शांतिप्रिय लोगों के द्वारा मुंह बंद रखने, अपने आकाओं की चापलूसी करने पर नेताओ ने उन्हें धन्यवाद भेजा है, नेताओ का धन्यवाद स्वीकारिए और मुस्कराइए कि आप इतने बड़े बड़े नेताओं के बदायू शहर में रहते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights