वायरल बुखार में दर्द ने कर रखा है परेशान

4564
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मानसून सीज़न में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, आई फ्लू के साथ ही एक और समस्या जिससे लोग बहुत परेशान रहते हैं वो है वायरल फीवर। जिसमें सर्दी-जुकाम के साथ नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द होता रहता है और लगातार कई दिनों तक यह समस्या बनी रह सकती है। वैसे हमारे किचन में ऐसे कई सारे मसाले और हर्ब्स हैं, जिनकी मदद से इन समस्याओं से काफी हद तक और जल्द राहत पाया जा सकता है। आइए जान लेेेते हैं इनके बारे में। तुलसी का इस्तेमाल आज से नहीं, बल्कि काफी पहले से बुखार, गले में दर्द व खराश जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इसके लिए आपको 6 से 7 तुलसी के पत्ते लेने हैं और उसे आधा चम्मच लौंग के पाउडर के साथ लगभग 1 लीटर पानी में उबालना है। फिर इस पानी को पूरे दिन पीना है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

काली मिर्च

काली मिर्च भी एक ऐसा मसाला है, जिसके इस्तेमाल से वायरल फीवर में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए 1/2 चम्मच काली मिर्च का पाउडर बना लें और उसे 1/4 चम्मच हल्दी और 1/2 चम्मच सौंठ पाउडर के साथ 2 कप पानी में उबाल लें। जब ये पानी उबलकर आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा करके पिएं।

गिलोय

वायरल फीवर से निपटने में गिलोय भी बेहद फायदेमंद है। इसके लिए 3 इंच की गिलोय की लकड़ी लें और उसे 1 लीटर पानी में उबलने के लिए रख दें। जब ये पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को दिन में पिएं। गिलोय का ये पानी इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद असरदार है। 

लौंग

लौंग भी एक बहुत ही फायदेमंद मसाला है, जिसका इस्तेमाल सेहत संबंधी कई समस्याओं में किया जाता है। इसके लिए आप 2 से 3 लौंग का पाउडर बना लें। फिर इसे 1 चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। गले की खराश और दर्द में आराम मिलेगा।

धनिया के बीज

धनिया के बीज भी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। वायरल फीवर में धनिया के बीजों का पानी पीने से फायदा मिलता है। बस इसके लिए धनिया के 1 चम्मच बीज लेकर रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह ये पानी छानकर पी लें। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights