मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गिन्दो देवी महिला डिग्री कालेज में वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प

July 12, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ गार्गी बुलबुल के संरक्षण में व कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती व डॉ श्रद्धा यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। प्राचार्य प्रोफेसर गार्गी बुलबुल ने बताया ” वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, बांस, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसीलिए पेड़ों को लगाएं, हर जगह हरियाली लाए। कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि आज हम प्रौद्योगिकी के इतने आदी हो गए हैं कि पेड़ो के कटने से हमारे पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करते जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल न केवल प्रकृति को नष्ट कर रहा है बल्कि हमें उससे दूर भी कर रहा है। क्योंकि पेड़ है तो पर्यावरण है, और पर्यावरण है तो हम है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओं, संरक्षित कर धरती को स्वर्ग बनाओ। डॉ श्रद्धा यादव ने बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं इसीलिए अधिक से अधिक पेड़ों को लगाओ, अपना जीवन सुरक्षित करो। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में व डॉ श्रद्धा यादव के संयुक्त नेतृत्व में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में आम, आँवला, जामुन, नीम, करीपत्ता, नींबू ,अनार, अमरूद, सहजन, करौंदा, बेल आदि 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। छात्राओं में रेनू, शिवानी, छाया, मेघा, छाया, अनीता, सीमा पाल, संघशीला, अर्चना आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights