मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

बिग बॉस ओटीटी 2 से कटा पलक पुरसवानी का पत्ता

June 25, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए एक हफ्ते का समय हो चुका है। सभी कंटेस्टेंट्स काफी अच्छे तरीके से गेम खेल रहे हैं। शनिवर का एपिसोड धमाकेदार रहा है। बीते दिन सलमान खान ने सभी घरवालों की क्लास लगाई है। इस लिस्ट में आकांक्षा पुरी से लेकर आलिया सिद्दीकी तक का नाम शामिल है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका ध्रुवे, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी नॉमिनेट हुए थे। इस बीच ये खबर आ रही है कि इस हसीना का सफर अब खत्म हो गया है। बता दें कि हाल ही में पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर निकाला गया था। उन्हें बिग बॉस ने कई बार सावधान किया था लेकिन उन्होंने बिग बॉस को भी ठेंगा दिखा दिया और अपनी हरकतें करते रहे। हालांकि बाद में पुनीत को घर से बेघर कर दिया गया। लोगों को ऐसा लग रहा था कि पुनीत के जाने के बाद अब कोई एविक्शन नहीं होगा। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश सचदेव की एक्स गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी को सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 से आउट कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आज के एपिसोड में ऐसा लगता है कि सलमान खान, पलक पुरसवानी को लेकर कुछ फैसला सुना सकते हैं। बताते चलें कि पलक पुरसवानी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव के बीच घर में काफी विवाद हुआ था। हालांकि दर्शकों ने इन दोनों के रिश्ते में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है कि पलक पुरसवानी का सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया है। मालूम हो कि पलक पुरसवानी एक टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। पलक पुरसवानी का सपना था कि वो बिग बॉस को अपने नाम करें लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनका ये ख्वाब अधूरा ही रह जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights