मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

मनाली में वाइफ के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं करण देओल

June 25, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड के स्टार एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने द्रिशा आचार्य ने हाल ही में शादी की है, जिसकी तस्वीरे अबतक इंटरनेट जगत पर छाई हुई हैं। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। बीते दिनों करण देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर द्रिशा आचार्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों का अंदाज देखने लायक था। इस बीच करण देओल और द्रिशा आचार्य हनीमून के लिए मनाली निकल गए हैं। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट दी है। सनी पाजी के बेटे करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है, जिसमें आप देखते सकते हैं कि मनाली में करण और द्रिशा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन तस्वीरों में जहां झरने और पहाड़ियों की झलक है तो वहीं करण और द्रिशा की भी एक फोटो है, जिसमें दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज में करण ने ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग ट्रैक पैंट कैरी किया वहीं उनकी वाइफ द्रिशा जैकेट के साथ मैचिंग लेगिंग में दिखाई दे रही हैं। करण देओल और द्रिशा आचार्य की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई है। फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बताते चलें कि करण देओल और द्रिशा एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे। पहले दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। फिर बाद में करण और द्रिशा की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और द्रिशा ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया और दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। मालूम हो करण देओल के पिता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस मूवी में सनी के साथ अमीषा पटेल भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights