आदिपुरुष की कमाई में मामूली सुधार

download-6-10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरुष हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। लोगों का मानना है कि इस मूवी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। दरअसल फिल्म में कुछ डायलॉग्स और सीन्स पर लोगों ने सवाल उठाए है। हालांकि अब मेकर्स ने आदिपुरुष में काफी बदलाव कर दिए है। बॉक्स ऑफिस रिपॉर्ट की बात करें तो पहले वीकेंड इस मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन इसके बाद ये फिल्म बुरी तरह पिट गई है। इस बीच 9 वें दिन के आंकड़ें सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने बीते शनिवार को कितनी कमाई की है। रामायण से प्रेरित प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म विदेश में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। लेकिन भारत में इस मूवी का बज खत्म हो गया है। यही वजह है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फेल होती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष ने 9 वें दिन करीब 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में शनिवार को इस मूवी ने पहले के मुताबिक अच्छी कमाई की है। हालांकि फिर भी ये काफी कम है। भारत में आदिपरुष की कुल कमाई 268.55 करोड़ हो गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है की नहीं…. बताते चलें कि आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है। वहीं कृति सेनॉन ने माता सीता का रोल प्ले किया है। इन दोनों ने एक्टिंग तो अच्छी की है लेकिन डायलॉग्स को लेकर लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी। पहली बार रामायण पर इतनी बड़ी बजट वाली फिल्म बनी लेकिन फिर भी ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दर्शकों ने तो इस मूवी को कार्टून तक बता दिया। वहीं टीवी की प्रभु राम यानी अरुण गोविल ने आदिपुरुष के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights