प्रसूता ने एम्बुलेस मे बच्चे को दिया जन्म, गूंजी नवजात शिशु की किलकारी

WhatsApp-Image-2023-06-22-at-6.46.36-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। बुधवार को तीन बजे उत्तर प्रदेश में संचालित 102 एम्बुलेंस में एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहोल बना दिया है। सूर्य प्रताप सिंह एम्बुलेंस प्रभारी ने बताया कि कस्बा उझानी के सुकटिया गाँव के निवासी 22 वर्षीय सृष्टि (22) को प्रसव पीड़ा होने पर पर 102 एम्बुलेंस बुलाई गई थी। जिसको एम्बुलेंस अस्पताल ले कर जा रही थी लेकिन बीच रास्ते मे ही उझानी गौशाला के पास प्रसव पीड़ा बढ गई जिसके बाद एम्बुलेंस को सड़क किनारे खड़ी करके ईएमटी नवल किशोर ने अपनी सूझबुझ के साथ प्रसव कराया एवं जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ रहे, फिर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी मे सकुशल भर्ती कराया, वही पायलट ओमकार ने अपने कर्त्तव्य को निभाते हुए सही समय से पहुँच कर मरीज़ को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर जच्चा के पति विशाल , (आशा) एवं अस्तपाल स्टाफ ने ईएमटी व पायलट की प्रशंसा की। एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 102 एम्‍बुलेंस गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्‍चों को घर से सरकारी अस्‍पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एम्बुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्‍ध रहती है और एम्बुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 102 एम्‍बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्‍पताल जाने के लिए एम्‍बुलेंस की मदद ली जा सकती है। यह सेवा नि:शुल्क है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights