बदायूं। आसिम सिद्दकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कालेज मीरासराय में महाविद्यालय के परिसर में वुधवार को विश्व योगा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर, कालेज के छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ ने योगा के विभिन्न आसन सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भुजंगासन, त्रिकोण आसन, धनुषासन, उत्तरासन आदि का योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर कालेज के मैनेजर जोहेब अली सैय्यद डायरेक्टर जोया अली सैय्यद, प्राचार्य डा0 नजीबुल हसन खाँन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योगा मानव शरीर को स्वस्थ्य व सक्रिय बनाये रखता है, व विभिन्न प्रकार की बीमारियो मे लाभदायक होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता अफसार अहमद, अभिषेक सिंह, तैय्यबा खाँन, डा0 दिनेश चन्द्र सक्सेना, परमेन्दर कुमार वर्मा, वसीमउद्दीन , नवेद अहमद, फुआद अख्तर, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।