मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव में नहीं चलेगा मोदी का जादू

June 19, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इटावा। इस लोकसभा चुनाव में मोदी का जादू नहीं चलेगा। लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। यह बात रविवार को क्षेत्र में भ्रमण पर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। रविवार को विधायक शिवपाल सिंह यादव ग्राम नगला भगवंत में रामवीर सिंह यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने तथा गांव के ही अजय यादव के 22 वर्षीय पुत्र की गत दिनों हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 23 जून को देशभर के विपक्षी पार्टियों की आपसी एकता और लोस चुनाव मिलकर लड़ने को लेकर एक बैठक होने जा रही है। कहा कि यदि विपक्षी एकता की पहल सफल होती है तो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे उसको हम सब स्वीकारेंगे। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का देश भर में माहौल अब तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटें चुनावों में बड़ी भूमिका निभाएंगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को उखाड़ फेंकने में सबसे मजबूत पार्टी है। इसलिए विपक्षी एकता में हमारी पार्टी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा दोस्त उद्योगपतियों को देश बेचने जैसे मुद्दे जनता को आक्रोशित किए हुए हैं। इसलिए अब मोदी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा मोदी सरकार सारी मूर्तियों पर फेल हो गई है और जनता को उस पर अब विश्वास नहीं रहा है। जनता को मालूम हो गया है कि भाजपा देश में संविधान का सफाया करने को अमादा है और लोकतंत्र को समाप्त करने में जुटी है। इसलिए अब किसी भी कीमत पर मोदी का जादू नहीं चलने वाला और न जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली है। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights