मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

काज़ी ए जिला हज़रत अतीफ मिया द्वारा चलाये जा रहे दीनी समर कैंप के समापन में पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

June 19, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज में अल-अजहर इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2023 के समापन समारोह में छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनको इनाम बांटे गए। समारोह की अध्यक्षता काज़ी ए जिला हजरत अतीफ मियां कादरी साहब ने की। पूर्व मंत्री आबिद रजा की इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही। बता दें लगातार दस दिन से नकविया इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में समर कैंप 2023 चल रहा था जिसका समापन शनिवार को छात्रों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार बांटकर किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जनाब अहमद मुर्तजा साहब ने किया। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए असिस्टेंट प्रोफेसर जनाब मुराद साहब व मुसब्बिर साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी जिंदगी में जुनून पैदा करें क्योंकि आपका जुनून आपको हारने नहीं देगा तथा हजरत अतीफ मियां कादरी साहब के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि हज़रत पूरी दुनिया में दीन के लिए काम कर रहे है और मदरसा आलिया कादरिया के जरिए आप पूरी दुनिया के लिए काम कर रहे हैं, इसके लिए आप मुबारकबाद के हकदार हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर मुराद साहब व मुसवविर साहब ने छात्रों को तरक्की के टिप्स अपने-अपने अंदाज में दिए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे काज़ी ए जिला हजरत अतीफ मियां कादरी ने छात्रों की तरक्की के हर मुमकिन कोशिश करने को कहा तथा समर कैंप में आए हुए मेहमानो को शाल उड़ाकर तथा मोमेंटो गुलदस्ते भेटकर स्वागत किया तथा बदायूं की तरक्की के लिए अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त से दुआ की। समापन समारोह में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री आबिद रजा समेत सभी आए हुए संभ्रांत लोगों ने काजी ए जिला हजरत आतिफ मियां साहब का सम्मान समारोह में बुलाने के लिए शुक्रिया कहा तथा दीन व दुनिया की मुहिम के लिए हजरत का साथ देने का वादा किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights