मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

June 12, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को सहजता से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टाफ शासन की मंशा व अपेक्षाओं पर खरे उतरे। मरीज को अपने परिवार के सदस्य की तरह माने व उसकी सेवा करें। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर खराब प्रगति पर 05 एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो परिवार बच्चों के टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं उनकी काउंसलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित व सम्मानित करें। उन्होंने कहा कि डाटा की फीडिग व अपलोडिंग नियमित रूप से कराएं तथा अपने डाटा को अद्यतन रखें।

जिलाधिकारी ने एक कदम सुपोषण की ओर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद से कुपोषण को खत्म करने के लिए सभी सहयोग करें व विभागीय अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें साथ ही ई-कवच पर डाटा को अपलोड भी करें। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाया जाए तथा प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न बिंदुओं पर खराब प्रगति पर एमओआईसी बिल्सी, दहगवां, आसफपुर, इस्लामनगर, जगत से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए वही विभिन्न बिंदुओं पर अच्छा कार्य करने के लिए एमओआईसी उसावा को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि रोगियों से व्यवहार अच्छा रखें। उन्होंने कहा कि आपके कार्य से आपका पद जाना जाए इस प्रकार कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए भूमि की कोई कमी नहीं होगी। प्राथमिकता पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह अपने विभाग के निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण करें साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठकर कराने के लिए भी कहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि एमओआईसी नियमित टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान का सर्वे कराएं। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण में मई 2023 में जनपद की प्रगति 86 प्रतिशत है और नियमित टीकाकरण में जनपद मंडल में द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत जनपद में 5823 मरीज उपचाराधीन है जिनमें से 714 को विभिन्न व्यक्तियों संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा बेहतर देखभाल के लिए गोद लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोद लिए जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ाए।

इस अवसर पर पल्स पोलियो अभियान, आयुष्मान कार्ड, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीएमएस डॉ0 इंदु कांत, डॉ कौशल गुप्ता, डीपीएम डॉ0 के0के0 शर्मा, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 पल्विन, यूनिसेफ सुभाष सिंह सहित सभी एमओआईसी अन्य चिकित्सक गण व स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights