मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंगा दशहरा पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने शरबत वितरण किया

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष‌‌‌‌‌‌ पंकज सक्सेना द्वारा जेठ माह के अंतिम महामंगलवार एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें महासभा परिवार के समस्त सदस्यों ने शरबत वितरण में सहभागिता की। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बदायूं की ओर से मौहल्ला पटियाली सराय स्थित मंदिर नवाब नौवतराय पर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के आध्यात्मिक संरक्षण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसमाज के जनमानस ने श्रीरामचरितमानस के पंचम अध्याय सुंदरकांड का पाठ किया। नगर पालिका बदायूं के निर्वाचन में वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित हुए सभासद राजीव नारायण रायजादा एवं वार्ड नंबर 18 से निर्वाचित हुए सभासद मोहित सक्सेना का स्वागत एवं सम्मान अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बदायूं परिवार के सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर महासभा महासभा के वुजुर्ग सदस्य राजकुमार जौहरी ने राजीव नारायण रायजादा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसी क्रम में वुजुर्ग सदस्य रतन प्रकाश सक्सेना ने राजीव नारायण रायजादा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने मोहित सक्सेना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसी क्रम में महासभा के वरिष्ठ सदस्य अजय सक्सेना ने मोहित सक्सेना को प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने राजीव नारायण रायजादा एवं मोहित सक्सेना को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि रह समस्त चित्रांश समाज के लिए गौरब की बात है कि दोनों प्रत्याशियों ने बहुमत से जीत हासिल कर चित्रांश समाज का मान बढाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस शानदार जीत का श्रेय सर्व समाज में दोनों प्रत्याशियों की लोकप्रियता एवं विश्वास भाव को जाता है। विना सर्व समाज के समर्थन के इसशानदार प्रदर्शन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा परिवार सर्वसमाज के सम्मानित वोटरों का हृदयतल से आभार व्यक्त करती है। महासभा विस्तार हेतु सर्वसम्मति से चित्रांश समाज के प्रति समर्पण भाव एवं लगनशीलता को देखते हुए रोहित सक्सेना को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसका उपस्थित चित्रांश समाज के महानुभवों ने तालियों की गडगड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम के अन्त में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जो कि देर रात चला।भजनों की भावभीनी प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण भक्ति रस में डूब गया और उपस्थित जनमानस ने श्रीराम, हनुमत वावा तथा कान्हा जी के भजनों का अमृतपान किया। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राम वावू सक्सेना, राम नारायण सक्सेना, दीपक सक्सेना, अमित सक्सेना शरद सक्सेना, विकास जौहरी, विपिन सक्सेना, प्रभांशु सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, आशीष सक्सेना, सौरभ सक्सेना, सुदेश सक्सेना, निश्चल सक्सेना, धीरेन्द्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, विश्वनाथ सक्सेना, अरविंद सक्सेना, उदित सक्सेना, अनुज सक्सेना, लक्ष्य सक्सेना, अग्रिम सक्सेना, गीता सक्सेना, मधुर सक्सेना, रानी सक्सेना, यशी, अमिता, वविता सक्सेना, मोना, स्वीटी, आशी, डिम्पल, ऐश्वर्या, कशिश,आदि चित्रांश परिवार के सदस्य गण सहित महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights