मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भावी पीढ़ी को उपलब्ध हो अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य-जिलाधिकारी

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यां का संतृप्तिकरण 31 जुलाई 2023 तक करें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद बदायूँ प्रदेश में प्रथम आए इस हेतु कार्य करें। उन्होंने इस अवसर पर निपुण भारत मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 बिंदुओं पर संतृप्तिकरण का कार्य 31 जुलाई 2023 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करें, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएं व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर उच्च गुणवत्ता का हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा व स्वास्थ्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि अपने बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए जिन अभिभावकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी) के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन बच्चों के लिए यूनिफॉर्म उनके माता-पिता द्वारा बना दी गई है तथा जिन अभिभावकों द्वारा यूनिफॉर्म नहीं बनाई गई है उनको चिन्हित किया जाए तथा जिन अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म धनराशि प्राप्त होने के उपरांत बनाई गई है उनको सम्मानित भी किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा की सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा बेसिक शिक्षा विभाग संपत्ति रजिस्टर भी बनाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने विभिन्न बिन्दुओं पर प्रगति आख्या रखी। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन पर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन भी कराए जाने पर कार्य चल रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी ,विकास खंड अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights