मदर एथीना स्कूल के ‘समर कैंप 2023’ का भव्य समापन समारोह

2-9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में गत दस दिनों से आयोजित ‘समर कैंप 2023’ का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कि लगातार दस दिनों से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने अपनी-ंउचयअपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मंच पर किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम स्वागत गान के साथ, नृत्य एवं गान की बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् ‘गार्डनिंग’ की ओर से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित तथा ‘इंग्लिश स्पीकिंग’ की ओर से भाषाओं में समानता के अलावा ‘हेल्थ क्लब’ की ओर से ‘नशा मुक्त समाज’ पर आधारित प्रेरणादायक एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली लघु नाटिकाओं का प्रदशर्न किया गया।

इसके बाद योगा एवं टाय-ंउचयक्वॉन-ंउचयडो द्वारा बेहद रोमांचक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात् मेंहदी, रंगोली, ब्यूटीशियन, आर्ट एण्ड क्राफ्ट के अलावा ब-सजय़ईगीरी के अंतर्गत लड़की के सामान तथा मिट्टी के बर्तन, फूलदान एवं अन्य बहुत सी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। रोबोटिक्स के अंतर्गत ड्रोन, रोबोटिक हैंड, हैलीकॉप्टर एवं रॉकेट का प्रदर्शन किया गया तथा वेब डिजाइनिंग के अंतर्गत एक नई वेबसाइट बनाई गई।

अंत में समर कैंप में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-ंउचयपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य कौशलों में प्रशिक्षित कर बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाने में सहयोग किया जाता है। उनको ऐसा अवसर प्रदान किया जाता है जहाँ वे अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखार सकें। उन्होंने बच्चों के कार्यों एवं प्रदर्शन की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights