मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संतों ने उठाई पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के महंतों ने को वैदेही भवन में पॉक्सो एक्ट में संशोधन करने की मांग उठाई है। पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पांच जून को रामकथा पार्क में होने जा रही जनचेतना रैली के मंच से धमाचार्य पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग को बुलंद करेंगे। इस कार्यक्रम में पहलवानों के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत देश भर से बड़ी संख्या में धर्माचार्य, विधिवेत्ता जुटेंगे। पत्रकार वार्ता में महंत कमलनयन दास ने कहा कि कुछ कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है। पांच जून को संत समाज एकत्रित होकर कुछ कानून में संशोधन करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं, इसमें कुचक्र दिख रहा है। लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण ने कहा कि 5 जून को हजारों संतों-महंतों व कई पूर्व न्यायाधीश, अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजकर पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग की जाएगी। महंत मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि हम सब पॉस्को एक्ट में विरोध में नहीं है, लेकिन इसके दुरुपयोग को लेकर चिंतित हैं। महंत रामभूषण दास कृपालु ने कहा कि पॉक्सो एक्ट समाज में कैंसर का रूप ले चुका है। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर जो आरोप लगे हैं वह गलत हैं। पॉक्सो एक्ट में संशोधन समाजहित में होगा। मौके पर मौजूद महंत रामजी शरण, महंत बलराम दास, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत गिरीश दास, महंत जयरामदास, महंत डॉ.सत्येंद्र दास वेदांती, महंत छविरामदास, महंत राघव दास सहित अन्य ने एक्ट में संशोधन की मांग का समर्थन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights