अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली वासियों को मिलने वाली है नई ‘उड़ान’ , यहां से पहली फ्लाइट होगी रवाना

778752-bareilly-airport
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली।  बरेली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, यानी 8 मार्च को यहां से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगी और मंत्री नंद गोपाल नंदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे. गौरतलब है कि 8 मार्च को दिल्ली से एयर इंडिया का प्लेन यात्रियों को लेकर बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगा और यहां से पैसेंजर्स को दिल्ली लेकर जाएगा. दिल्ली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, एयर इंडिया के अधिकारी और बरेली के विधायक हवाई जहाज से बरेली हवाई अड्डे पहुंचेंगे. बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि हफ्ते में 4 दिन दिल्ली से बरेली और बरेली से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा शुरू की जा रही है. इसके अलावा अप्रैल में मुंबई के लिए और मई में बंगलुरू और लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएंगी. इन जगहों के लिए इंडिगो एयरलाइंस सर्विस देने वाला है. उन्होंने बताया कि इससे बरेली वासियों को काफी फायदा मिलेगा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पहले दिन ही बुकिंग फुल
बताया जा रहा है कि यात्रियों में इतना उत्साह है कि पहले दिन ही दोनों तरफ से (बरेली-दिल्ली) फ्लाइट की बुकिंग फुल हो गई है. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सरकार, बरेली प्रशासन और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने तैयारी पूरी कर ली है. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights