डीपीएस स्कूल को इसरो से मिला छात्र-छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण का आमंत्रण

WhatsApp-Image-2023-05-23-at-9.03.12-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल को पुनः एक और सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) से जैसे ही आमंत्रण प्राप्त हुआ, तब से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है ।बहुत जल्द छात्र- छात्राएं इस एजुकेशनल ट्रिप पर जाएंगे जो हमारे छात्र -छात्राओं के लिए एक शानदार अनुभव के रूप में सिद्ध होगा, और हमें विश्वास है कि यह उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ज्ञात हो कि इससे पहले भी डीपीएस बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्रपति से भेंट कर चुका है। इस बार डीपीएस के इतिहास में यह दूसरा सुनहरा अवसर है जो “इसरो” से प्राप्त हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना कौशिक ने कहा कि डीपीएस निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और रहेगा। इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्र एवं छात्राअों का ज्ञानवर्धन होगा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने कहा कि इतनी जल्दी दोबारा इतना बड़ा अवसर डीपीएस को मिलना डीपीएस की प्रगति को दर्शाता है। डीपीएस निरंतर छात्र छात्राओं के हित में कार्य करते आया है। यही कारण रहा कि इतना बड़ा आमंत्रण डीपीएस बदायूं को मिला, जिसको पाकर पूरा विद्यालय प्रफुल्लित व गौरवान्वित है।
इसी के साथ विद्यालय के फाइनेंसियल डायरेक्टर आशीष सक्सेना जी ने डीपीएस के छात्र छात्राओं को इसरो के इस एजुकेशनल टूर पर जाने के लिए अग्रिम बधाई दी बहुत जल्द डीपीएस इस स्वर्णिम आमंत्रण का लाभ उठाने जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights