बदायूँ गंगा एक्सप्रेसवे पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

WhatsApp Image 2026-08-19 at 5.33.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन बदायूँ के महासचिव संदीप मिश्रा बुधवार को कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर दातागंज से करीब 30 किलोमीटर आगे उनकी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकराकर रुक गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि संदीप मिश्रा बाल-बाल बच गए।
संदीप मिश्रा के मुताबिक, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन से मदद मिलने में काफी समय लगा। बदायूँ से उनके परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे, जिसके काफी देर बाद एक्सप्रेसवे के कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए।जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने आरोप लगाया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर भारी टोल टैक्स लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर घुमंतू गाय, बैल, भैंस और कुत्ते घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क पर नुकीले पत्थर पड़े होने के कारण भी वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।संदीप मिश्रा ने कहा कि बदायूँ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम, सड़क की नियमित निगरानी, आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights