मध्य प्रदेश आने वाले यात्रियों को नेगेटिव रिपोर्ट के साथ करना होगा प्रवेश

CORONA_NEGATIVE_1595268357_1595268357_1609407181767_1609407188387
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भोपाल।  मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाराष्ट्र से लगे जिलों पर लगातार निगरानी रखें.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रदेश में स्थिति न बिगड़े इसके व्यापक इंताजम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा. इसकी जवाबदारी बस ऑपरेटरों की होगी. बस ऑपरेटर रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रियों को बस में प्रवेश दें. राज्य की सीमा पर पुख्ता चैकिंग की व्यवस्था की जाए.

लग सकता है नाइट कर्फ्यू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में इस बात पर जोर दिया कि अगर कोरोना के बढ़ते मामले नहीं थमे तो 8 मार्च से भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है. बैठक में सीएम के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे.
दुकानदारों पर होगी कार्रवाई, शुरू होगा अभियान
चौहान ने कहा कि जो दुकानदार बिना मास्क के दुकान पर बैठेंगे या बिना मास्क लगाए व्यक्तियों को सामान देंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सामान्य तौर पर रोको-टोको के लिए भी भोपाल और इंदौर में तत्काल प्रभाव से अभियान आरंभ किया जाएगा. स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता पर ध्यान दें. उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय तथा गैर-शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए.

इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाएं. सामाजिक संगठन टीकाकरण केन्द्रों पर सुविधाएं दें, टीकाकरण केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. बुजुर्गों सहित सभी व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, शेड, पेयजल, व्हील-चेयर और टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights