डीएम एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

IMAGE-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जनपद में उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने राजकीय पॉलिटैक्निक एवं द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या देवी मन्दिर इण्टर कालेज के परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनपद में 7364 परीक्षार्थियों ने 18 केंद्रों पर परीक्षा दी। प्रथम पाली में 7364 के सापेक्ष 4593 सामिल हुए और 2771 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में परीक्षार्थी 7364 के सापेक्ष 4550 सामिल हुए और 2814 अनुपस्थित रहे।
जनपद में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 की परीक्षा प्रातः 9ः30 से 11ः30 व अपराहन 2ः30 से 4ः30 की दो पालियों में आयोजित कराई गयी। परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर लगाए गए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार जनपद में आयोजित कराई गई है। परीक्षा में जनपद बदायूं के अतिरिक्त जनपद कासगंज व जनपद संभल के परीक्षार्थी परीक्षा में समिल हुए। अपर जिला वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल ने दास डिग्री कालेज एवं एस के इण्टर कालेज का निरीक्षण किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights