मदर एथीना स्कूल में हाईस्कूल मेंओजस्व तोमर ने 97.2% के साथ स्कूल में प्रथम तथा जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया
बदायूँ। मदर एथीना स्कूल ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ-साथ जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों का हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार भी गत वर्षों की भाँति निरंतरता के क्रम में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। जिसके अंतर्गत ओजस्व तोमर ने 97.2% के साथ विद्यालय में प्रथम तथा जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हाईस्कूल में कुल 130 विद्यार्थियों में से 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
जिसमें कि ओजस्व तोमर ने 97.2%, अभिशांक सिंह 96.4%, मोनिका शाक्य 96.2%, हर्ष ठाकुर 95.6%, पौरूष शर्मा 95%, मानसी चौधरी 94.8%, नंदिनी सिंह, प्रगति अग्रवाल, विशेष पाल, हर्ष प्रताप सिंह ने 94.6%, अंजलि सिंह और तनिष्का सिंह 94.2%, यथार्थ गुप्ता 94%, अमानत फ़ातिमा 93.8%, चौधरी हर्ष 93.2%, आदर्श एवं तनिष्का 93%, अभिजीत यादव 92.6%, अंश सक्सेना, अनमोल एवं गीतांजली शाक्य 92%, मान्या सिंह, शुभ माहेश्वरी एवं अल्तमश 91.8%, अनुष्का यादव 91%, मीनल सक्सेना, अर्चित यदुवंशी, अनादि मिश्रा, अदिति भारद्वाज एवं सानिया बी ने 90% अंकों के साथ विद्यालय के कीर्तिमान को अक्षुण्य बनाये रखा। इसके अलावा विषयवार क्रम में गणित विषय में ओजस्व तोमर ने 100/100 अंक प्राप्त किए तथा सर्वाधिक हिंदी विषय में 130 में से 36 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 52 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, इसके अलावा विज्ञान विषय में 32 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 45 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, सामाजिक अध्ययन में 26 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, सूचना प्रौद्योगिकी (आई0टी0)विषय में 14 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 42 विद्यार्थियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक, गणित विषय में 13 विद्यार्थियों द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक तथा 22 विद्यार्थियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक एवं अंग्रेजी विषय में 6 विद्यार्थियों द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक एवं 23 विद्यार्थियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को बनाये रखा। विद्यार्थियों ने अपनी इस अनुपम प्रसन्नता का इज़हार अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ आनंद मनाते हुए किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के अथक एवं ईमानदार परिश्रम को दिया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर मेहनत करते हुए और बेहतर परिणामों को देते हुए समाज को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर नागरिक प्रदान करने का आश्वासन दिया है।



























































































