प्रेक्षक ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए दिशा-निर्देश, बढ़ाया कार्मिकों का आत्मबल

WhatsApp-Image-2023-05-08-at-8.35.00-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। प्रेक्षक अपर आयुक्त वाणिज्य कर ओमप्रकाश वर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्मिकों से कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी व शुचिता पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदान कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार ना करें। उन्होंने कहा कि मतदान में निष्पक्ष व पारदर्शी होकर काम करना ही नहीं है यह आपके व्यवहार व आचरण में दिखना भी चाहिए।
मा0 प्रेक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने आज बेनहर पब्लिक स्कूल में आयोजित मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर मतदान व मतगणना के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी। उन्होने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है व मतदान सभी मतदाताओं के लिए एक अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है जो कि संविधान में निहित है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की डायरी महत्वपूर्ण होती है इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी में प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों का अंकन आवश्यक रूप से करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि वह मतदान के दौरान अपने ड्यूटी स्थल पर करीब 1 घंटा पूर्व भी पहुंच जाएं। जल्दी पहुंचने से वह बड़े हुए आत्मबल व सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से कर पाएंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी व शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने मतदान कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शी ढंग से करें।

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान दी गई ड्यूटी को सही प्रकार से निष्पादित करना अति महत्वपूर्ण है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्मिकों को मतदान की बारीकियों को समझाया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डा0 ढाका सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रिजवान खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights