ओवर एक्सरसाइज का कैसा पड़ता है दिल पर असर

download-4-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 बीते कुछ समय से लोग अपनी सेहत के लिए प्रति काफी सजग हो चुके हैं। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए वह न सिर्फ स्वस्थ आहार खा रहे हैं, बल्कि शारीरिक गतिविधियों को भी अपनी रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं। ऐसे में फिजिकली एक्टिव रहने के लिए लोग जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं। लेकिन जल्दी फिट होने और परफेक्ट बॉडी पाने की चाहत के चलते कई लोग जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने लगते हैं। लोगों का ऐसा मनाना है कि ज्यादा एक्सरसाइज उन्हें फिट रखने में मदद करेगी। लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। दरअसल, ओवर एक्सरसाइज या इंटेंस वर्कआउट की वजह से आपके दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बारे में कई स्टडीज में भी खुलासा हो चुका है कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज हमारे दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में ओवर वर्कआउट से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने दिल्ली (साकेत) के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रधान निदेशक और कैथ लैब्स के प्रमुख डॉ विवेक कुमार से बात की। ओवर वर्कआउट के बारे में बताते हुए डॉ.विवेक कहते हैं कि एक्सरसाइज करना एक अच्छी आदत हैं, क्योंकि इससे हमारी सेहत और दिल सुरक्षित और हेल्दी रहता है। लेकिन किसी भी चीज की अति हमेशा ही हमारे लिए नुकसानदेय रही है। एक्सरसाइज के साथ भी ऐसा ही है। अगर आप रोजाना मॉडरेट एक्सरसाइज करते हैं, तो कई स्टडीज में दिल की सेहत के लिए इसे अच्छा बताया गया है। लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि ओवर एक्सरसाइज या फिर इंटेंस वर्कआउट करने से आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी और दिल की कंडीशन अच्छी होगी, तो यह आपकी गलतफलमी है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप एक घंटे या उससे अधिक समय तक ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो इससे आपके दिल पर स्ट्रेस पड़ता है। खासतौर पर जिस एक्सरसाइज की आपको आदत नहीं है, जैसे कि अगर आप रोजाना आधे घंटे के लिए वॉकिंग, साइकलिंग या स्वीमिंग करते हैं और अचानक से तीन घंटे तक इस एक्सरसाइज को करने लगे, तो इससे दिल पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। इतना नहीं नहीं इस वजह से अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का खतरा भी बढ़ता है। डॉक्टर विवेक आगे कहते हैं कि कई स्टडीज में यह सामने आया है कि जो लोग अचानक भी ज्यादा एक्सरसाइड करने लगते हैं, उन लोगों के दिल पर सेहत खराब होने लगती है। इसका वजह से स्वस्थ लोगों में भी दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़ने लगते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि अगर आप लंबे समय के लिए कोई एक्सरसाइज करने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए पहले अपनी बॉडी को ट्रेंड करें। ऐसा देखा गया है कि अगर किसी एक्सरसाइड के लिए आपकी बॉडी अनट्रेंड है, तो वर्कआउट के 3-4 मिनट के अंदर में ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाता है, जो कार्डियक अटैक की वजह बन सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि अपनी एक्सरसाइड भी क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाएं और इसे एक्सेसिव एक्सरसाइज की कैटेगरी में न ले जाएं। कई लोगों की यह सोच होती है कि अगर वह एक घंटे की जगह चार घंटे एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे उन्हें चार गुना फायदा होगा। लेकिन यह सोच पूरी तरह से गलत है। इसे यू-कर्व ऑफ एक्सरसाइज कहा जाता है, जिसका मतलब यह है कि एक समय तक एक्सरसाइज करना फायदेमंद है, लेकिन जब आप ओवर एक्सरसाजिंग शुरू कर देते हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए अपनी क्षमता से ज्यादा और किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना एक्सेसिव एक्सरसाइज न करें। इसके अलावा आप एक्सरसाइज के लिए जो भी वेट या वर्कआउट चुनते हैं, उसे अपनी क्षमता के मुताबिक ही चुनें। डॉक्टर ने भी बताया कि एक्सरसाइज करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें और किसी के कहने में आकर अचानक से एक्सेसिव एक्सरसाइज करने न लगें। एक्सरसाइज की कैपेसिटी को भी धीरे-धीरे बिल्ड करें। डॉक्टर के मुताबिक एक हफ्ते में कम से कम 5 दिन एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि एक दिन 10 किमी दौड़ लगाने के बाद आप बाकी हफ्ते भर यह सोच कर कुछ न करें कि एक वीक का कोटा पूरा हो चुका है। ये भी लोगों की गलत धारणा है। ऐसा देखा गया है कि हफ्ते में एक या दो दिन वर्कआउट करने की तुलना में कम से कम पांच दिन एक्सरसाइज करने से लाभ मिलता है। ऐसे में फिट और हेल्दी रहने के लिए इन चीजों को ध्यान में रखकर अपनी एक्सरसाइज का चुनाव करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights