इलेक्ट्रिक बस पहले ही दिन विधानसभा कैंपस की दीवार से टकराई

IMG_20210302_170933
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रवाना किया बस विधानसभा कैंपस की दीवार से टकरा गई. जानकारी के दौरान विधान सभा परिसर में गोलांबर घूमने के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस दीवार से जा टकराई. बताया जा रहा है कि इसके पीछे बस चालक की चूक का मामला सामने आ रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


हादसे के बाद से ही सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने बस के संचालन पर सवाल उठाया और कहा कि बस पहले ही दिन हादसे का शिकार हो गई. ऐसे में बस को विधानसभा में लाने का क्या औचित्य था. कांग्रेस के अनुसार यदि सीएम नीतीश कुमार को बस में बैठ कर देखना था तो वे विधानसभा परिसर के बाहर भी बस में बैठ सकते थे. साथ ही विपक्ष ने ड्राइवरों की बहाली पर भी सवाल उठाया है.

सीएम ने दिखाई थी हरी झंडी
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही 12 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी. इसके साथ ही 25 लग्जरी और 25 डीलक्स सहित 30 सेमी डीलक्स बसों को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया था. जानकारी के अनुसार 80 नई बसों की मंगलवार से ही शुरुआत की गई थी.
इन जगहों पर चलेगी इेक्ट्रिक बस
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना से राजगीर, पटना से मुजफ्फरपुर और पटना नगर सेवा के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही कई अन्य मार्ग भी प्रस्तावित हैं जिन पर जल्द ही इलेक्‍ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights