मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिविर के दूसरे दिन नारी सुरक्षा सम्मान दिवस मनाया गया

March 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सर्वेक्षण में निरक्षरता व नारी पुरूष अनुपात में भारी अंतर दिखा

बदायूं। ग्राम नरऊ बुजुर्ग में चल रहे राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वामी विवेकानंद इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन नारी सुरक्षा व सम्मान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला थाना की थानाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह ने बौद्धिक सत्र में छात्र छात्राओं को नारी सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के तकनीकी का ज्ञान अर्जित करने तथा साहस पराक्रम के साथ भारतीय कानून का आश्रय लेने के लिए आह्वान किया।


प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पूरे गांव का सर्वेक्षण किया तथा नालियों में जमे मलबे को निकाल कर जल निकासी सुनिश्चित किया। सर्वेक्षण में पुरुष महिला अनुपात में भारी अंतर देखने को मिला तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी ग्राम अति पिछड़ा पाया गया।सर्वे में यह तथ्य सामने आया कि मात्र 13 लोग उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।सर्वे रिपोर्टिंग का संकलन कुमारी अनुराधा पाल ने किया।

सर्वेक्षण कार्य में कुमारी सिद्धि परमार, शिवम यादव, अंकित मौर्य, बंटी,विवेक कुमार, सोनू ,अलका शंखधार, अंजली श्रीवास्तव, कुमारी नीरज आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ निशि अवस्थी ने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है।शिक्षा व नवाचार के द्वारा जनजागरूकता उतपन्न कर नारी शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है,जो शैक्षिक संस्थानों से प्रारंभ हो चुका है। जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ बरखा ने सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन करने के उपरांत ग्राम वासियों को स्वरोजगार के लिए नवाचार अपनाने की अपील किया।

डॉ बरखा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी गोद लिए गांव में नवाचार का प्रयोग कर नई रोशनी लाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ परवेज शमीम ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ परवेज़ शमीम ने सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम वासियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं कुमारी समीक्षा यादव ने संयुक्त रूप से किया।


मोहित मिश्रा,अभिषेक यादव, हरिमोहन सिंह, मुकुल राठौर, हितेंद्र कुमार, अजय कुमार कश्यप, कुमारी पूजा, नरगिस खान,शिवानी चौहान,प्रियंका, संजना, दीक्षा श्रीवास्तव, आरती,शाजिया सिद्दीकी, संजू यादव, पीयूष पटेल, आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।इस अवसर पर डॉ सारिका शर्मा, अंशुल कुमार, रितिक कुमार सिंह,गुरुचरण गुप्ता अमन सक्सैना, कनिष्का दीक्षित, दीप्ति राठौर, गीतांजलि सिंह, पायल, देवानंद, गौतम, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights