बदायूं। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के निर्देशन एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन के दिशानिर्देश पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत सखानू,बदायूं के प्रत्येक वार्ड में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में आतिफ़ निज़ामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा/निकाय चुनाव प्रभारी,सखानू-बदायूं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर वार्डों में साफ़ सफ़ाई की वा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, सह संयोजक सुखदेव,आसिम हसन, शादाब,हरनंदन,उस्मान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।