अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में बमनौसी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ

WhatsApp-Image-2023-04-12-at-6.45.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बमनौसी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। ग्रामीणों ने लोक कल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से श्रद्धा निखरती है। भावनाएं पवित्र होती हैं। गायत्री शक्तिपीठ के नत्थू लाल शर्मा ने कहा मनुष्य के श्रेष्ठ संस्कार ही देवत्व प्रदान करते हैं। परिब्राजक सचिन देव, प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार, भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। सियाराम, रामवीर सिंह और किशन लाल ने प्रज्ञा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। धनपाल, अजय पाल, कृष्ण पाल और कटोरी सिंह मुख्य यजमान के रूप में रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ गायत्री परिजन सुखपाल शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उझानी में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संजीव कुमार ने बताया कि 9 से 12 मई 2023 तक दातागंज रोड स्थित गांव अहोरामई में 24 कुंडीय महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा होगी। शक्तिकलश भ्रमण के साथ भावभरा आमंत्रण दिया जा रहा है। इस मौके पर माया सक्सेना, पंकज रस्तोगी, ध्रुव यादव, मोना यादव, मुन्नी देवी, अंशिका, भुवनेश शर्मा, विवेक, रामपाल, मुनेंद्र, वैभव शर्मा, डा.वीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights