घर-घर चलो, गांव-गॉव चलो अभियान चलायेगा ओबीसी मोर्चा- दयाशंकर सिंह

WhatsApp-Image-2023-04-06-at-7.42.16-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी| बिल्सी नगर के बदायूं रोड स्थित जेएस पैलेस में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा घर-घर चलो, गांव-गांव चलो अभियान का शुभारंभ हुआ, जहाँ एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक घर-घर, गांव-गॉव जाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को बताएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पिछड़ों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जनता को बताएंगे। उन्होंने बिल्सी क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड की मांग वर्षों से चली आ रही है। जिसको शीघ्र पूरा किया जाएगा। आने वाली 18 अप्रैल को बिल्सी बस स्टैंड के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि नगर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने भूमि को निगम के लिए उपलब्ध करा दिया। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। जहां टनकपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, मुरादाबाद, बरेली आदि शहरों के लिए बस आसानी से मिल सकेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता को बेहतर सुविधाओं देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से भारी बहुमत मिलेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा/विधायक हरीश शाक्य ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए कई प्रस्ताव मंच से रखे। और कहा क्षेत्र की जनता को मोदी व योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। क्षेत्रीय जनता को चिकित्सा, शिक्षा और बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। जनसभा को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रमेन्द्र जांगड़ा, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा बबलू लोधी, प्रदेश शोध प्रमुख शिवमंगल साहू, राणा प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव श्रीवास्तव व एड० दिवाकर वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल राहुल आर्य अरुण प्रकाश अचल शर्मा उमेश राठौर राजू प्रजापति शिशुपाल शाक्य ओमकृष्ण सागर राजेंद्र साहू मुनीश राघव विवेक राठी सर्वेश शाक्य गगन राठी अजय तोमर डालचंद्र मिश्रा मोहित गुप्ता विनोद पालीवाल ओमप्रकाश सागर अशोक कुमार दिनेश कुमार अजय प्रताप आदित्य माहेश्वरी सुखवीर सिंह उदय सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights