‘एक बार फिर भाजपा सरकार’ स्लोगन का हुआ दीवार लेखन शुभारंभ

2996d918-0022-4e0e-9eeb-7c2bda5d8b41
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य के साथ महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के सूत्रधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर महानगर अध्यक्ष भानु महाजन द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर एक शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भाग लिया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बीजेपी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने कहा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सब का प्रयास का मंत्र पार्टी का मूल मंत्र है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नहीं बल्कि आर्टिकल ऑफ फेथ है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास करें लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं उससे साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सशक्त सरकार देश में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के मेहनती संघर्ष और जुझारू कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। भाजपा अपने स्थापना दिवस को समरसता अभियान के रूप में सप्ताह भर तक मनाएगी। आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वर्चुअल सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी एलईडी लगाकर पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सबसे बड़ा है। इस मौके पर उन्होंने परिवारवाद पर बोलते हुए कहा जो लोग पिछले कई वर्षों से परिवारवाद के नाम पर राजनीति करते आए वह लोग भी अब लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा जो लोग हताश हैं निराश हैं परेशान हैं वह लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं जब के दलित आदिवासी पिछला और समाज का हर वर्ग युवा माता बहनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ है। दीवार लेखन का हुआ शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस के माधव मंडल में बूथ संख्या 142 पर दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में शुरू हुआ। गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11:00 बजे केंद्रीय कार्यालय पर दीवार लेखन का शुभारंभ किया। लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उसके उपरांत पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य के बाद दोपहर 2:00 बजे महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ हुआ। ‘एक बार फिर भाजपा सरकार’के स्लोगन के साथ महानगर के सभी बूथों पर दीवार लेखन कराया जाएगा। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर समरसता सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त नेतृत्व मिलेगा। इनकी रही मौजूदगी इस मौके पर पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, अशफाक सैफी , वीरेंद्र अग्रवाल, नागेंद्र दुबे गामा, संजीव भारद्वाज, महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा,राजीव लवानिया, अलौकिक उपाध्याय, निधि शर्मा, बॉबी लाले,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कटयाल के साथ सभी पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights