बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल के होनहार छात्र शुभ सक्सेना ने एक उत्तम सॉफ़्टवेयर बनाया जिसके चलते उनको सी॰बी॰आई (भारत) के द्वारा आयोजित विज्ञान भवन में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रहे।कार्यक्रम तीन अप्रेल को विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। इसमें ब्लूमिंगडेल स्कूल के एक होनहार छात्र रहे हैं व अपने पिता अमित सक्सेना व माता मनीषा सक्सेना का इसमें बहुत योगदान मानते हैं।स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस ने इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी।