मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत

March 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महोबा। महोबा जिले में मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में दीवार में दबे तीनों मजदूरों को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाल जिला अस्पताल लाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक आलाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक मजदूरों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. इधर, निर्माण करा रहे अवैध कब्जाधारी मौके से फरार हो गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मामला शहर कोतवाली इलाके का है. जहां पुरातत्व विभाग की मिली भगत से भीम चौरसिया चोरी छुपे अवैध तरीके से भवन निर्माण करा रहा था. निर्माण के दौरान अचानक से भवन की दीवार गिर गई. दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए. मजदूरों के मलबे में दबते ही मकान मालिक मौके से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को दीवार के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया.

मजदूरों में तीनों की पहचान कैलाश निवासी ग्राम गढ़ी मलहरा,जयराम निवासी ग्राम गौरिहार जो सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के है. वही तीसरा मृतक बल्लू शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सभी मृतक मजदूरों को हर संभव मदद का आस्वासन दिया है. डीएम समेत पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights