सालभर बाद स्कूल देखकर बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चॉकलेट और तिलक लगाकर किया स्‍वागत

01_03_2021-school1_21417330
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा।  कक्षा एक से पांच तक के स्कूल सोमवार से खुले इसी क्रम में आगरा के एक निजी स्कूल के बच्चों का स्वागत चॉकलेट और तिलक लगाकर किया गया. स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया कि बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया. स्कूली बच्चों को नया माहौल देने के साथ साथ में कोरोना नियमों का पालन भी जरूरी था. बच्चों को ऐसा एहसास कराया गया उनका मन स्कूल में लगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि 13 मार्च 2020 से ही पिछले वर्ष कोरोना महामारी की संक्रमण के कारण स्कूलों को बंद किया गया था. चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला गया है. पहले कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खोले गए उसके बाद कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले. अब प्राइमरी स्कूलों को खोला गया है. स्कूल खुलने पर 100 दिन का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा. वहीं 13 मार्च को आयोजित संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों आदि को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा. समारोह में सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों व कुछ विद्यार्थियों को भी बुलाया जाएगा. कार्यक्रम में खानपान की व्यवस्था भी रहेगी.

संगोष्ठी का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी का वीडियो संदेश भी संगोष्ठी में सुनाया जाएगा. इसके अलावा गायन-नाटिका, क्विज का आयोजन होगा. कायाकल्प में अच्छे काम करने वाले प्रधानाध्यापकों का सम्मान भी होगा. मिशन प्रेरणा में अभिनव प्रयास व लीक से हट कर पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा. यदि किसी ने स्कूल के लिए कुछ दान या विशेष कार्य किया हो तो उसका भी सम्मान किया जाएगा. इसे अलावा जेण्डर संवेदनशीलता पर भी प्रस्तुतिकरण होगा, जिसे राज्य परियोजना कार्यालय ने तैयार किया है. बच्चों का रिपोर्ट कार्ड वितरण भी होगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights